अखनूर। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताआें की बैठक कुलदीप शर्मा की अगुवाई में की गई। इस अवसर पर पार्टी के उत्थान और जनकल्याण नीतियों के बारे में आम लोगों तक पहुंचने पर चर्चा की गई।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गैस और तेल के बढ़ते दामों से हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हवा में वादे करती है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात और हैं। मोहन लाल भगत ने कहा कि देश की जनता भाजपा की सरकार से तंग आ चुकी है। इस अवसर पर केवल कुमार, बोघराज, बाबू राम मौजूद थे। संवाद