विजयपुर। रामगढ़ मेटाडोर स्टैंड के पास भाजपा की तरफ से युवा जोड़ों संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रैली निकाली गई। साथ ही एक जनसभा भी की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश ने कहा कि देश का युवा इस समय भाजपा के साथ तन मन धन से जुड़ रहा है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे विचार और योजनाओं के चलते वह भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। आज देश में चारों तरफ विकास हो रहा है और लोगों को केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का घर बैठे लाभ मिल रहा है। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, डीडीसी सदस्य सर्वजीत जोहल, शिल्पा दुबे, धीरज शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, राजिंद्र सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद थे।