फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के लोगों ने नहरों की सफाई करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत पहाड़ीवाला में वीरवार को एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर की तरफ से लोक शिकायत शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर पंचायत के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं एसडीएम के सामने रखीं। जिनका समाधान करते हुए सभी अधिकारियों ने सफाई दी। लोगों की तरफ से बिजली की लो वोल्टेज, पानी, सड़कों की जर्जर हालत, नालियों और गलियों की बताई गई। पंचायत भवन पर किए गए कब्जे को लेकर भी बात उठी, जिसे अधिकारियों ने जल्द सुुुलझाने का आश्वासन दिया। लोगों ने नहरों की जल्द सफाई करने की मांग भी उठाई।
सरपंच देवेंद्र सिंह ने कहा कि अब नहरों में पानी बंद है। विभाग को चाहिए नहरों की सफाई का काम शुरू कर दिया जाए। सरपंच ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से पंचायत के नजदीक से बह रही लोआकी खड्ड के बीच क्रेेट डालने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अगर इस बार खड्ड के किनारों पर क्रेट नहीं डाले गए तो किसानों की उपजाऊ भूमि या फिर मकान बह जाएंगे। सरपंच ने पंचायत के गांव छननीताना में सड़क पर स्टे पर भी बात की। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याएं सभी को अधिकारियों ने नोट कर ली हैं, जिनका जल्द हल किया जाएगा। शिविर में पुलिस चौकी प्रभारी पलांवाला इंस्पेक्टर संदीप चौहान, तहसीलदार खौड़ सुदेश कुमार शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग भूपेंद्र सिंह भाऊ, सहायक कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद लंगर, ब्लाक विकास विभाग अधिकारी वरुण चौधरी, तहसील सप्लाई अधिकारी सुभाष चंद्र, सहायक कार्यकारी अभियंता जलशक्ति विभाग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें