आरएस पुरा। ब्लॉक खंड विकास में शनिवार को ब्लॉक खंड अधिकारी अनुराधा ठाकुर ने बड़ियाल ब्राह्मणा अपर पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच बिन्नी शर्मा को शपथ दिलाई। इस दौरान नायब सरपंच सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सरपंच बिन्नी शर्मा ने राष्ट्रभाषा हिंदी में शपथ ग्रहण की।
शपथ लेने के बाद सरपंच ने कहा कि बड़ियाल ब्राह्मणा अपर पंचायत के लोगों को काफी परेशानियां थीं। इसका चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों से समाधान किए जाने का वादा किया था और आने वाले दिनों में पंचायत के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में सरकार की हर एक योजना को पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा और पंचायत के लोगों के सहयोग के साथ ही पंचायत में विकास कार्य कराए जाएंगे। खंड विभाग अधिकारी अनुराधा ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले सरपंचों तथा पंचों को विभाग की तरफ से शपथ दिलाई जा रही है।
इस अवसर पर नायब सरपंच सतपाल शर्मा, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश शर्मा, पंच राजकुमार, पंच कुलभूषण शर्मा, पंच गणेश दत्त, जोगिंदर शर्मा, ओम प्रकाश रन्याल सहित पंचायत के अन्य लोग भी मौजूद रहे।