बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मण थाने के अंतर्गत एक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। परवेज चौधरी पुत्र मकबूल हुसैन निवासी बडोई ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के घर पर रहता है। एक जनवरी को वह सभी घरवालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में गया था। जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि उसके घर के ताले टूटे हैं। अंदर जाकर पाया तो अलमारी में रखे 50 हजार रुपये और 4 से पांच लाख रुपये तक के सोने चांदी के जेवरात गायब हैं। उसने तुरंत बाड़ी ब्राह्मणा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिन लोगों पर उन्होंने अपना शक जताया उनके नाम भी पुलिस को दिए। उसने बताया कि उस्मान रजत अमीर इरशाद शमशेर और कांडी नामक युवकों पर उन्हें शक है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। संवाद