अरनिया। आरएस पुरा डीडीसी चुनाव में जीते प्रोफेसर गारू राम भगत ने सीमावर्ती पंचायत हल्का त्रेवा की सरपंच बलबीर कौर को सम्मानित किया। कहा कि यह हमारी पार्टी की नहीं हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है। प्रोफेसर भगत ने यह बातें सीमावर्ती पंचायत हल्का त्रेवा में पहुंच कर सरपंच को समानित करते हुए मीडिया को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरपंच बलबीर कौर ने हर भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी व कड़ी मेहनत से काम किया है, जिससे पार्टी को हर सीट पर जीत हासिल हुई है। सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब पार्टी का कोई बड़ा नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ता को उसके घर पहुंच कर सम्मानित कर रहा है। इससे न केबल उनका हौसला बढे़गा बल्कि पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व भी महसूस कर रहा है। इस मौके पर गार सिंह चाढ़क, अशोक कुमार, हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।