फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक में शनिवार को शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राज्य प्रमुख गणेश चौधरी ने किया। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया। राज्य प्रमुख ने बताया कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, जलाया जा रहा है उससे भारत के हर हिंदुस्तान की आत्मा को ठेस पहुंच रही है। पाकिस्तान के खिलाफ उनका रोष दिन-ब-दिन पनप रहा है। उन्होंने बताया कि अगर ऐसे हमले बंद नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में आंदोलन इतने उग्र हो जाएंगे कि पाकिस्तान को इसका करारा जवाब मिलेगा। इसलिए पाकिस्तान सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और जो भी शरारती तत्व ऐसा कर रहे हैं उनको आड़े हाथों लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें