फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचायत गोंदला के कार्यकारी सरपंच सरताज सिंह लाडा की अध्यक्षता में गांव चक्क अगवान में शिविर लगाया गया। इसमें युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया गया। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने नशा करने वाले लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के साथ दवाइयों का प्रयोग करने के लिए कहा, जिससे नशाखोरी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशाखोरी ऐसी सामाजिक बुराई है जो स्वास्थ्य खराब करने के साथ इंसान को खोखला कर देती है। पंचायत के कार्यकारी सरपंच सरताज सिंह लाडा ने कहा कि सभी गांव में इसी तरह के शिविर लगाकर युवा वर्ग के लोगों को नशाखोरी से दूर रहनेेे के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें नशाखोरी की लत लग गई है। उनका पता लगा उपचार कराया जाएगा। शिविर के दौरान युवा वर्ग के लोगों को स्पोर्ट्स किट मुहैया कराई गई। इस दौरान गांव की पंचायत के पंचों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें