बाड़ी ब्राह्मणा। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को बंद का आह्वान किया गया। बाड़ी ब्राह्मणा में उसका मिलाजुला असर देखने को मिला। शनिवार देर शाम को बिना किसी सरकारी अनुमति के बाड़ी ब्राह्मणा में प्रशासन के कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर लगाकर रविवार को बाजार बंद करने का आह्वान किया। साथ में यह भी कहा जा रहा था कि जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रहेंगी। जैसे मेडिकल स्टोर, किराना, लेकिन उसके बावजूद भी लगभग हर किस्म की दुकानें खुली रहीं।
स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जिला परिषद चुनाव को लेकर कोई भी बंद का आह्वान नहीं किया गया तो एकदम से मुख्य बाजारों को कैसे बंद किया जा सकता है। यह अपने आप में तानाशाही रवैया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जब से शुरू हुआ है तब से आज तक उस पर कोई भी पकड़ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रशासन अपनी मर्जी से ही जब चाहे बाजारों को बंद करा देता है। जब चाहे बाजारों को खोल देता है, जो स्थानीय दुकानदारों के लिए मजाक बन गया है। हम उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा से अपील करते हैं कि इस मामले पर दखल करें और हमारे साथ हो रहे अन्याय को खत्म करें।