आरएस पुरा। सातवें चरण के मतदान के तहत ब्लॉक आरएस पुरा व सुचेतगढ़ में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। वहीं चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्कता बरत रहा है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार हो रहे डीडीसी चुनाव को लेकर ब्लॉक आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ में सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। अब बुधवार को को यहां पर मतदान होना है। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वह वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें। उन्होंने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। ब्लॉक आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ में ऐसी पंचायतें भी हैं जहां सरपंच तथा पंच पद के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। इनका परिणाम बुधवार शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जो पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते प्रभावित रहते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से रिक्त स्थानों पर भी पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं। ताकि गोलाबारी की आशंका के चलते मतदाता मतदान कर सकें।