फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, नेकां और पीडीपी ने लूटतंत्र को बढ़ावा दिया

विज्ञापन
आरएस पुरा राविन्द्र रैणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू क
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सोमवार को गांव गोगिया में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में वर्षों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस, नेकां और पीडीपी परिवार ने प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, लूटतंत्र को बढ़ावा दिया है। अब इस बुरे दौर का अंत हो गया है और नए जम्मू कश्मीर का उदय हो रहा है।
विज्ञापन

रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आगे बढ़ने और दुनिया को राह दिखाने की असीम संभावनाएं हैं। मगर वर्षों से यह परिवार अपने निजी लाभ के लिए प्रदेश के लोगों को मूर्ख बनाया है। आतंकवाद, अलगाववाद व अराजकता को बढ़ावा दिया, इसके चलते न जाने कितने मांओं की गोद उजड़ गई, कितनी सुहागिनों का सिंदूर मिट गया, कितने ही बच्चों के सिर से साया उठ गया। गुपकार के लोग अपने परिवार के लिए जीते रहे और प्रदेश को लूटते रहे। इस दौरान पार्टी के आरएस पुरा प्रभारी अयोध्या गुप्ता सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें