फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर घर से ले उड़े जेवरात और नकदी

विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद आलमारी के बाहर बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव पल्ली मोड़ में रविवार की रात चोरों ने एक सूने घर को अपना निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े। घर के सदस्य शादी समारोह में गए थे। घर में हुई चोरी का पता उनके आने पर लगा। गांव पल्ली मोड़ निवासी मनोहर सिंह पुत्र पीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। शादी से जब वह लौटकर आए तो घर में सामान बिखरा हुआ था और लॉकर के भी ताले टूटे हुए थे। साथ ही आलमारी में सोने चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि लॉकर में 15 तोला सोने के गहने और 50 हजार रुपये चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें