फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे चरण का प्रचार थमा, 13 को डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। छठे चरण में होने वाले डीडीसी व पंचायत उप चुनाव के लिए शुक्रवार दोपहर दो बजे प्रचार थम गया। प्रचार थमने के बाद क्षेत्र का वातावरण शांत हो गया। हालांकि दो बजे तक प्रचार का अंतिम दिन होने से पार्टियों सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी प्रचार किया। सर्दी व समय के अभाव से गांवों में न तो सही तरह से प्रचार कर सके और न ही सही तरीके से मतदाताओं को मतदान करने के लिए आकर्षित कर सके।
विज्ञापन

दो बजे पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सबसे पहले ब्लाक में शराब की दुकानों को बंद कराया। उल्लेखनीय है कि अरनिया-02 के अधीन सभी 69 गांवों में से 12 गांव बेचिराग होने से मात्र 57 गांवों के 19324 पुरुष व 17400 महिला मतदाता सहित कुल 36724 मतदाता 13 तारीख को मैदान में उतरे सभी नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें