भाजपा प्रत्याशी ने खौड़ से भरा परचा
ज्यौड़ियां। डीडीसी के चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सूरज सिंह भाऊ ने खौड़ से नामांकन किया। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद
-----------
भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया परचा
बिश्नाह। डीडीसी चुनाव के लिए भाजपा के धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को परचा भरा। इससे पूर्व नगर में रैली निकाली गई, जिसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा, उप मेयर पूर्णिमा शर्मा, पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा, पूर्व एमएलसी रमेश अरोड़ा, पंडित नारायण दत्त शर्मा, पंडित वीरेंद्र मोहन शर्मा, राज सिंह, राकेश पंत, सुरजीत सिंह चाढ़क, सरपंच जितेंद्र सिंह, विष्णु चौधरी, पंडित देशराज शामिल रहे। संवाद
---------------
डीडीसी चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी
सांबा। जिले में डीडीसी चुनाव व पंचायत के उपचुनाव को लेकर काफी रौनक देखने को मिल रही है। उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंच रहे हैं। जिले के पहाड़ी ब्लॉक सुंब में भाजपा उमीदवार बलवान सिंह ने नामांकन भरा। इस मौके पर भाजपा नेता राजीव चाढ़क, जिला प्रधान अमर सिंह, वरिष्ठ नेता कश्मीर सिंह, अंकुश महाजन, विरेंद्र सिंह लक्की, महिला मोर्चा मंडल प्रधान नीलम देवी, मंडल प्रधान बलविंद्र सिंह, बीडीसी चेयरमैन रमेश सिंह, कुमार सिंह आदि भी उनके साथ थे। संवाद
-----------------
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा
बिश्नाह। डीडीसी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व सरपंच मनोहर लाल मोटन ने समर्थकों के साथ बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व मंत्री रमण भल्ला, मोहिंदर कुमार भारद्वाज, डॉ. अशोक दुबे, शशि शर्मा, सरदार गुरनाम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
-----------------
कांग्रेस के रमेश मोटन ने परचा भरा
आरएस पुरा। ब्लॉक आरएस पुरा से बुधवार को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रोमेश लाल मोटन ने नामांकन पत्र भरा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री रमण भल्ला, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंडित पवन रैना सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले नगर में रैली निकाली गई जो गांव दब्लेड से शुरू हुई। पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया है उससे यह बात सिद्ध होती है कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। चंद्रप्रभा, सरदार रविंद्र सिंह, श्याम मेहरा, सतपाल मंडी, सेवाराम, गारा राम व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
बसपा और अपनी पार्टी सहित तीन ने भरा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। डीडीसी चुनाव में बुधवार को बसपा और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अभी तक प्रत्याशियों की संख्या पांच तक पहुंच गई है, जबकि नौ लोगों ने नामांकन पत्र ले रखा है।
बुधवार को अपनी पार्टी से रमण दीप ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बिश्नाह के पूर्व विधायक डॉक्टर कमल अरोड़ा मौजूद रहे। वहीं बसपा से सोमा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एक अन्य निर्दलीय ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। संवाद