अखनूर। क्षेत्र में चौकी चौरा, ज्यौड़िया सहित अन्य क्षेत्र में पुलिस टीम ने नाके दौरान अवैध तरीके से खनन कर रेत, बजरी ले जाते हुए 14 टिप्पर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के नालों से कुछ माह से अवैध रूप से बजरी, रेत का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। खनन से क्षेत्र की परिस्थिति और पर्यावरण को नुकसान हुआ है। अवैध खनन और तेजी से कार्य करने पर प्रशासन को कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि क्षेत्र में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से रेत बजरी ले जाने पर यह कार्रवाई की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद