आरएस पुरा/मीरा साहिब में भाजपा नेता पूर्व मंत्री श्याम लाल और पूर्व विधायक प्रो.गारू राम का स्वाग
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी और पूर्व विधायक प्रोफेसर गाय राम भगत के डीडीसी चुनाव मैदान में कूदने पड़ने से सियासत गर्मा गई है। चुनावी समर में ऐसे दिग्गजों के उतरने से दूसरे दल के नेताओं में भी खलबली मची है। साथ ही लोग भी काफी अचरज में हैं कि इतने बड़े नेता इस चुनाव में राजनीति का आधार मान रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक सुचेतगढ़ से पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी और आरएस पुरा ब्लाक से पूर्व विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनक जोरदार तरीके से स्वागत किया।
मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार हो रहे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए पार्टी ने इन दोनों नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी जिले की पांचों सीटों पर कब्जा करेगी। जिले का चेयरमैन भी भाजपा से ही होगा। जिला प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए जो फैसले लिए हैं उससे जनता खुश है।
इस मौके पर पार्टी के महामंत्री आकाश चोपड़ा, प्रवक्ता देवराज शर्मा, एमसी चेयरमैन सतपाल पप्पी, महिला मोर्चा की प्रधान प्रवीण कुमारी, एससी मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर चंद, अशोक चौधरी, राजेश चौधरी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।