फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के दुश्मनों को एकजुट होकर देंगे मुंहतोड़ जवाब : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के समावेशी और बहुलवादी संस्कृति को खराब करने की साजिश रची जा रही है। आज सभी को एकजुट होकर शांति के लिए हानिकारक तत्वों को पहचानकर उन्हें अलग-थलग करने की जरूरत है। बहुलवादी संस्कृति से ही नफरत फैलाने वालों को जवाब देना होगा। यह अपील भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने पलपड़ में आयोजित बैठक में की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और एक दूसरे की धार्मिक मान्यताओं की बेहतर समझ जम्मू की संस्कृति की पहचान है। जिसने साहस और दृढ़ता के साथ समय की चुनौतियों का सामना किया है। यह भावना वास्तव में शांतिप्रिय लोगों के जीवन पथ के पीछे मार्गदर्शक शक्ति है। जो ताकतें लोगों को बांटने की कोशिशें कर रही हैं वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगी। उन्होंने शांति के समर्थकों से एकजुट होकर इस प्रकार की शक्तियों का जवाब देने की अपील करते हुए कहा कि जम्मू संभाग में इस प्रकार की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी। इस दौरान हमीद चौधरी, बाबू राम, शाह मोहम्मद और अब्दुल मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें