फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओजेके को मुक्त करवाने के लिए भारत प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पाक के अधिकार क्षेत्र में पीओजेके को जल्द मुक्त कराने पर काम होगा। पीओजेके से विस्थापन के कारण पिछले कई दशक से पीड़ित लाखों लोगों के सम्मान और अधिकारों को बहाल करने के बाद भारत-पाकिस्तान अधिकृत (पीओजेके) वाले अपने क्षेत्रों को पुन प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। रैना मंगलवार को संसद के संकल्प की 27वीं वर्षगांठ पर भाजयुमो की वर्चुअल रैली में बोल रहे थे।
विज्ञापन

रैना ने कहा कि 22 फरवरी 1994 को संसद में प्रस्ताव पारित करके पीओजेके को छुड़ाने का संकल्प लिया गया था। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों के बाद पीओजेके को भी मुक्त करवाना संभव है। पूर्व कांग्रेस सरकारों ने पीओजेके के नागरिकों को अधिकार देने में विफल रहीं। इस दौरान भाजयुमो के अध्यक्ष अरुण प्रभात, महासचिव डा. देवेंद्र मनियाल, अजय परगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें