फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा को दंड देगी जनता: मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि देश में हाल ही में हुए उपचुनावों की तर्ज पर जम्मू कश्मीर की जनता अहंकारी भाजपा को आगामी चुनाव में अपने वोट से दंड देगी। जनता की मार के बाद भाजपा सरकार पेट्रोल और डीजल के करों में कमी करने को मजबूर हुई है। मीर ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50वें वर्ष के जश्न के हिस्से के रूप में पीसीसी पदाधिकारियों, डीसीसी अध्यक्षों, फ्रंट विंग्स और नगर सेवकों को रविवार से 16 दिसंबर तक बांग्लादेश युद्व पर विजय दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मीर ने बताया कि अध्यक्ष पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और कैप्टन प्रवीण डावर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में एक स्मारक समिति देश की जीत का जश्न मनाने के लिए सालाना कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही है। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि जयंती मनाने के लिए डावर रविवार को जेके प्लाजा और आठ नवंबर को दूसरा कार्यक्रम पलोड़ा जम्मू ग्रामीण में करेंगे। इसमें वरिष्ठ नेता, पूर्व सैनिक आदि शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्र व्यापी स्तर पर पार्टी के 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान पर भी चर्चा की गई। इसके साथ एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल सदस्यता अभियान को शुरू करेंगी। पाटिल जल्द जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रही हैं। इसके साथ वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के भी सोमवार को जम्मू में पहुंचना प्रस्तावित है। बैठक में मूला राम, रमण भल्ला, ठाकुर बलवान सिंह, योगेश साहनी, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें