फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में स्थापित होगा सोलर टेक्नोलॉजी प्लांट : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लद्दाख में सोलर टेक्नोलॉजी प्लांट की स्थापना की जाएगी। इससे क्षेत्र में ऊर्जा संबंधी जरूरतें पूरा होंगी। इसके साथ ही लद्दाख में सीएसआईआर का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की भी योजना है। यह जानकारी उन्होंने वीरवार को नई दिल्ली में लेह स्वायत्तशासी पहाड़ी विकास परिषद के सीईसी ताशी ग्यालसन व सांसद शेरिंग नामग्याल के नेतृत्व में मिले काउंसलरों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लद्दाख के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र शासित प्रदेश को कार्बन मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। शीघ्र ही इसे उच्चाधिकारियों के पास मंजूरी के लिए रखा जाएगा। विशेष विकास पैकेज के तहत 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पहली बार किसी केंद्र सरकार ने इतनी उदारता के साथ फंड मुहैया कराया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सबसे पहले प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समक्ष लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का मुद्दा उठा था, लेकिन मोदी सरकार ने इस मांग को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें