फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में संविधान नहीं, भाजपा का एजेंडा चल रहा : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देश में संविधान नहीं, भाजपा का एजेंडा चल रहा है। भाजपा जो चाहे वह कर रही है। महाराजा हरि सिंह द्वारा जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा और अनुच्छेद 370 को समाप्त कर देश भर में भाजपा अपनी उपलब्धि का ढोल पीट रही है लेकिन गरीबों को हल्की सी राहत तक मुहैया करवाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। यह बात पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को गांधीनगर स्थित संभागीय मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए पीडीपी संघर्ष करती रहेगी। इससे पार्टी पीछे नहीं हट सकती। उन्होंने जम्मू के नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जम्मू की समस्याओं को दर्शाएं और जहां जरूरत हो वहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें। नए भूमि कानून को उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ धोखा बताते हुए पीडीपी जम्मू के नेताओं को प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा जम्मू इकाई को आगे बढ़ना होगा। तभी जम्मू संभाग में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा, अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की तरह वह भी जम्मू के पार्टी नेताओं को विश्वास में लेकर फैसले लेंगी। जल्द ही पार्टी के पुनर्गठन का आश्वासन भी उन्होंने दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक दोपहर तीन बजे तक जारी रही।
महबूबा से अपील- सोच समझकर बयान दें
बैठक के दौरान पीडीपी के कई नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से अपील की कि वह सोच समझकर बयान दिया करें ताकि जम्मू में पार्टी को नुकसान न हो। उन्होंने कहा, तिरंगे झंडे के बयान पर जम्मू में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और कई पार्टी नेता भी इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि इस्तीफा दे चुके नेताओं पर महबूबा मुफ्ती ने कहा जो पार्टी से चला गया उनकी बात मत कीजिए।
विज्ञापन

नेता भिड़े, एक दूसरे पर लगाए आरोप
महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में गेस्ट हाउस में जम्मू संभाग में पार्टी की गतिविधियों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के दौरान दो नेता आपस में भिड़े गए और एक दूसरे पर काम न करने देने का आरोप लगाया। सूत्रों के अनुसार नेताओं की कार्यशैली पर महबूबा मुफ्ती भी खासी नाराज दिखी और उन्होंने नेताओं को अपना आचरण और व्यवहार में बदलाव लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें