फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: अमित शाह की जगह वर्चुअल रैली को संबोधित कर सकते हैं नड्डा

Tue, 04 Aug 2020 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा की वर्चुअल रैली को गृहमंत्री अमित शाह की जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित कर सकते हैं। नई दिल्ली से डिजिटल माध्यम से होने वाली रैली में नड्डा के साथ राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अलावा कई और नेता भी जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पहले इस रैली को गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित करना था लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने के चलते कार्यक्रम में बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः नए जम्मू-कश्मीर का एक सालः तीन दशक से नासूर बने अलगाववादियों के घरों से भी उठने लगे विकास के स्वर

वहीं भाजपा पांच अगस्त को उत्सव की तरह मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में कठुआ के मुखर्जी चौक पर 110 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाना है। जिसके लिए ढांचा भी स्थापित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पांच अगस्त को तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को रक्षाबंधन के दिन भी प्रदेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों पर लगाने के लिए तिरंगे झंडे और कैलेंडर वितरण का काम जिला स्तर पर चला। पार्टी सूत्रों के अनुसार पांच अगस्त को सभी पार्टी कार्यालयों के अलावा मुख्य चौकों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। वहीं शाम को घरों में दीपक जलाएंगे और खुशी मनाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से कोई कार्यक्रम नहीं
भाजपा अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मना रही है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक व सरकारी स्तर पर 15 अगस्त के समारोह के लिए ही तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ेंः एक साल में बदल गया कश्मीर का चेहरा, अलगाववाद की निकली हवा, गायब हो गए पत्थरबाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें