जम्मू। बिजली कारपोरेशन लिमिटेड जम्मू के अनुसार बिजली तारों के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार को आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुबह सात से दस बजे तक डोगरा हाल, रिहाड़ी, रेशमघर कालोनी, बस स्टैंड, ज्यूल, हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार, कलीथ मोहल्ला, कनक मंडी, मांडा, न्यू प्लाट, सरवाल, करण नगर और आसपास इलाकों में बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो