फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ विपक्षी पार्षदों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना से जूझ रहे जम्मू में अब सियासत भी तेज होने लगी है। लॉकडाउन के कारण सारी गतिविधियां बंद कर दी गईं थी, जो अब धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं। मगर नगर निगम जम्मू पार्षदों ने सियासी मोर्चा खोलते हुए मेयर के खिलाफ लामबंदी कर दी है। इसके अलावा नगर निगम के आयुक्त को भी निशाने पर लिया है। मंगलवार को विपक्षी यानी कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए नगर निगम कार्यालय से लेकर राजभवन तक रैली निकालने की कोशिश की। मगर निगम के गेट के पास ही पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद वहीं पर पार्षदों ने जमकर नारेबारी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे पार्षदों में गौरव चोपड़ा, शाम लाल, अमित गुप्ता, रितू चौधरी, अनु बाली, भानू महाजन, अशोक, प्रीत्तम, सुचा सिंह और रशपाल ने कहा कि मेयर को पद से हटाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ने दे रहे हैैं। जम्मू में विकास कार्य थम गए हैं। निगम के निर्दलीय पार्षदों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि जम्मू शहर कई इलाकों में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। मगर न तो मेयर और नहीं ही डिप्टी मेयर इन इलाकों में पहुंचे। नगर निगम की आयुक्त को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि एक बार भी आयुक्त इलाकों में दौरा करने नहीं पहुंची। इससे साफ है कि उन्हें लोगों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं हैै।
विज्ञापन

विरोध कर रहे पार्षदों ने कहा कि शहर के सभी इलाकों को अभी तक सैनिटाइज नहीं किया गया। पार्षद अपने स्तर पर अपने-अपने वार्डों को सैनिटाइज कर रहे हैं। उन्होंने शहर को सैनिटाइज करने पर हुए खर्च को भी सार्वजनिक करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि मेयर को पद से नहीं हटाया गया तो उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें