फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के लिए भाजपा नेताओं में दिन भर चला मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भाजपा शासित सांबा नगर परिषद में अध्यक्ष के खिलाफ नौ पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर पार्टी खेमे में खलबली मच गई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया और प्रदेश महासचिव डॉ. देविंदर मन्याल ने संाबा में डेरा डाल लिया है। दोनों नेता बुधवार को परिषद अध्यक्ष पवन कोहली की कुर्सी पर आए संकट को टालने में लगे रहे। इस बीच कार्यकारी अधिकारी (ईओ) ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पार्षदों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पार्षद पहले बैठक कर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करें। इस पत्र को उपाध्यक्ष को सौंपे और फिर उन्हें दें। ईओ के पत्र से विवाद गहरा गया है। ईओ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पार्षद अब न्यायपालिका का विकल्प देख रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को 17 पार्षदों वाली सांबा नगर परिषद के नौ पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर कर ईओ को सौंपा था। असंतुष्ट नौ पार्षदों में भाजपा के दो पार्षद शामिल हैं। वार्ड बारह से पार्षद ताराचंद भाजपा से जीते थे, जबकि वार्ड नौ से निर्दलीय पार्षद भी पार्टी के समर्थन में आ गए। एक निर्दलीय महिला पार्षद हैं, जिनके पति के भाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। अब अध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्ष के पार्षदों को इन तीनों भाजपा समर्थित पार्षदों को साथ मिल गया है।
---
कोर्ट का विकल्प देख रहे - महेश्वर
अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदोें का नेतृत्व कर रहे महेश्वर राज ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी ने भाजपा के दबाव में अविश्वास प्रस्ताव पर सवाल उठाकर अनधिकृत रूप से पत्र जारी है। अब हम वकील से मश्विरा कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक्ट के तहत जारी किया खत : ईओ
सांबा। नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट को लेकर पार्षद ईओ पर उंगली उठा रहे थे, जबकि नगर परिषद के ईओ अमित चौधरी ने कहा कि उन्होंने एक्ट के माध्यम खत निकाला है कि वह नगर परिषद के अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी दें व पार्षदों की बैठक कर एक सप्ताह के भीतर कर दस्तखत करवाएं। संवाद
नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी कहीं नहीं जाएगी : अमर सिंह
सांबा। भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह विपक्षी पार्षद आरोप लगा रहे हैं कि नपा ईओ भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का तरीका ही गलत था। उन्हें ईओ के बदले अध्यक्ष को सौंपना चाहिए था। उन्होंने बडे़ इत्मिनान के साथ कहा कि अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है, उनके पास पूरे पार्षद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें