फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचेतगढ़ विधानसभा सीट से छेड़छाड़ सहन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। परिसीमन आयोग द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट में अगर सुचेतगढ़ विधानसभा सीट के साथ छेड़छाड़ की गई, तो सुचेतगढ़ क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी मोहन सिंह ने आरएस पुरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग द्वारा जो रिपोर्ट तैयार की गई है, उसमें सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को खत्म करके उसे आरएस पुरा के साथ जोड़ा जा रहा है। यह सहन नहीं किया जाएगा। सरकार ने सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को अलग सीट बनाया था। लेकिन भाजपा सरकार इसे खत्म करने में लगी हुई है।
सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर आंदोलन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र सीमावर्ती क्षेत्र है। यहां अधिकतर शरणार्थी परिवार हैं। अब सरकार उन्हें उनके हकों से उजाड़ रही है। यह ठीक नहीं है। सुचेतगढ़ विधानसभा की अलग पहचान है। सरकार इस सीट से छेड़खानी करती है तो लोगों की पहचान ही खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान सरदार भूपेंद्र सिंह, चमेल सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, संसार चंद, बलदेव सिंह, दर्शन लाल, मूल सिंह, अजय कुमार, गुरदयाल सिंह, तिलक राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें