फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका-तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को मीरां साहिब क्षेत्र के गांव चक लाबल का दौरा किया। इस दौरान किसानों से मुलाकात की। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री ने बागवानी मिशन के तहत पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी कराई।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किसान लगातार तरक्की की तरफ बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था में जम्मू-कश्मीर के किसानों की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह गेहूं, धान की फसल के साथ-साथ बागवानी एवं कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्र में भी अपने आप को आगे लाएं। देश के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के मकसद से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई फसल निधि योजना का लाभ किसानों को भी बेहतर तरीके के साथ मिल रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान रहता है। सरकार लगातार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए कार्य कर रही है।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं शोभा करंदलाजे सहित बीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, सलाहकार फारुख खान एवं कृषि सचिव नवीन चौधरी सहित अन्य लोगों ने भी विचार किसानों के साथ साझा किए।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान रमेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने आज कुल 600 के करीब पौधे बागवानी विभाग के सहयोग से रोपित किए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के दौरे से किसानों में काफी उत्साह बढ़ेगा। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार सहित क्षेत्र के उन्नत किसान भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें