ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के गांव जोगवां, बरडोह और कलह में जल शक्ति विभाग की तरफ से लगाए गए हैंडपंपों के खराब हो जाने पर पंपों को ठीक नहीं करने तथा आधार कार्ड नहीं बनने को लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने इस समस्या को संबंधित विभागों से हल करने की मांग की है। जिला प्रशासन को प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शनिवार को इस संबंध में गांव जोगवां की वार्ड-7 में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों ने सुरेश शर्मा को परेशानियों से अवगत कराया। इसमें क्षेत्र में खराब हैंडपंपों जल्द ठीक करना और आधार कार्ड मुहैया कराना, स्थानीय लोगों की मुख्य मांग रही। सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस विषय में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से भेंट कर जल्द हल कराया जाएगा। इस मौके पर सुरेश शर्मा, पंच अशोक कुमार, अनिल कुमार, नंबरदार चुनी लाल, हंस राज, फीम राम, हैप्पी कुमार, प्रकाश चंद, दीपक कुमार, रोशन लाल और अन्य लोग शामिल रहे।