फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शैक्षणिक संस्थान खोलने पर नीति जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा है कि नये शैक्षणिक संस्थान खोलने के बारे में सरकार नीति बनाने पर विचार कर रही है। पिछले दिनों बड़ी संख्या में संस्थान खुले, लेकिन उनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इस वजह से कई विफल हो गए। सरकार अब पुराने संस्थाओं को इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उनके विस्तार पर जोर नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पुनर्वास कार्यक्रम के तहत फेज दो में 10 डिग्री कालेजों को मंजूरी दी गई है। इसमें नौशेरा में एक डिग्री कालेज शामिल है। भाजपा विधायक रविंद्र रैणा के सवाल के उत्तर में मंत्री ने कहा कि नौशेरा कालेज भवन का निर्माण पर 11.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 8.06 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपये जारी होंगे।

विधायक रैणा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि दोमंजिला भवन बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2011 में स्टेट सेक्टर में 11 डिग्री कालेज स्वीकृत किए गए, जिसमें सुंदरबनी में एक कालेज शामिल है। सुंदरबनी में इसके लिए 50 कनाल जमीन की पहचान कर ली गई है। इसमें दो करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। राशि में से 90 लाख रुपये राजोरी के डीसी को आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में 105 वाटर सप्लाई स्कीम

पीएचई मंत्री सुखनंदन कुमार ने कहा है कि पहलगाम में 105 वाटर सप्लाई स्कीम में से 81 का काम पूरा हो चुका है। शेष 24 योजनाओं का काम समयबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाएगा।

विधायक अल्ताफ अहमद वानी के सवाल के उत्तर में मंत्री ने कहा कि 44 रिजरवायर और 28 फिल्ट्रेशन प्लांट उस विधानसभा क्षेत्र में कार्यशील हैं।

विधायक मो. अमीन भट के एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि देवसर विधानसभा क्षेत्र में एसडीआरएफ में 7.31 करोड़ की लागत से 124 कार्य बाढ़ नियंत्रण डिवीजन के माध्यम से लिए गए हैं।

पिछड़ा वर्ग आयोग के लंबित मामले निपटाए जाएंगे
समाज कल्याण मंत्री बाली भगत ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग आयोग में लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। इसमें में कोई पक्षपात नहीं होगा।

विधायक जावेद हुसैन बेग के सवाल के उत्तर में मंत्री ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति जल्द होगी। उन्होंने माना कि कई वैसे क्षेत्रों को पिछड़ा सूची में शामिल नहीं किया गया है जो इसकी योग्यता रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें