फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को नकल करवाते हुए पुलिसकर्मी का फोटो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हुए हैं, जिसमें कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस कर्मी सहित कई लोग दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को नकल करवा रहे हैं और शिक्षा विभाग और बोर्ड का स्टाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक कश्मीर ने जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र को स्थानांतरित करने के साथ स्टाफ को निलंबित कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस को पुलिस कर्मी पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तेकीपोरा लोलाब में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्र में शनिवार को दसवीं की परीक्षा में पुलिस कर्मी सहित विद्यार्थियों के परिजन नकल करवाते पाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित

परीक्षा केंद्र में मौजूद स्टाफ भी इसमें नकल करवाने में मदद कर रहा था। इसके कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन कश्मीर शाह फैजल के साथ रविवार को की।

इसके बाद डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। स्टाफ को निलंबित कर दिया गया। परीक्षा केंद्र में पूरा स्टाफ नया स्टाफ लगाया गया है।

शिक्षा निदेशक ने बताया कि जानकारी मिलने पर शिक्षा मंत्री ने डीजीपी पुलिस के राजेंद्रा के साथ संपर्क करके पुलिस कर्मी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और डीजीपी ने जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।

वहीं शिक्षा मंत्री ने शिक्षा निदेशक कश्मीर को परीक्षा केंद्र में मौजूद स्टाफ और प्रिंसिपल के खिलाफ पूरी जांच की जाए और फिर इन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें