फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कबाड़ की आड़ में चोरी रोकने के लिए पुलिस चलाएगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर से कबाड़ बीनने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। खासकर पॉश क्षेत्र साउथ सिटी में। ये अभियान पिछले कुछ दिनों से कबाड़ उठाने वाली महिलाओं के चोरी में संलिप्त होने के मद्देनजर चलाया जाएगा ताकि भविष्य में कबाड़ की आड़ में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

एसपी साउथ जम्मू अजय शर्मा का कहना है कि इस अभियान का कोई समय तय नहीं होगा। ये औचक कार्रवाई होगी। इसमें कबाड़ बीनने वालों और कबाड़ खरीदने वालों से किसी भी वक्त पूछताछ हो सकती है। एकत्र किए कबाड़ की जांच हो सकती है।
उन्होंने बताया कि गांधी नगर, गंग्याल, त्रिकुटा नगर, ग्रेटर कैलाश और सैनिक कालोनी इलाके मुख्य फोकस में रहेंगे। बीते कुछ दिनों में इन्हीं इलाकाें में चोरी की शिकायतें अधिक मिल रही है। ये पॉश इलाके हैं, जहां आधी रात के बाद मूवमेंट कम हो जाती है। इसी दौरान कबाड़ उठाने वाले सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें