फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पत्याली चक में पाइपलाइन में रिसाव, रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। वार्ड नंबर 72 के पत्याली चक चौक के समीप पाइप लाइन में रिसाव से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पिछले चार माह से पाइपलाइन में रिसाव की यह समस्या बनी हुई है। बावजूद संबंधित विभाग की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत विभाग से कई बार की गई, मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पत्याली चक के दुकानदार राजन शर्मा, राज कुमार, रजत कुमार, रमन डोगरा ने बताया कि पिछले चार माह से पाइप लाइन में रिसाव है, जिससे रोजाना सुबह सप्लाई शुरू होते ही पानी सड़क पर बहने लगता है। पानी लगने से क्षेत्र की सड़क खराब हो रही है। कई जगहों पर सड़क में गड्ढे बन हो गए हैं। इन गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का अंदेशा जताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि क्षेत्र में पानी की पाइप लाइनें काफी पुरानी हैं और ये जमीन के अंदर आठ फीट तक बिछाई गईं हैं। यही वजह है कि पाइप लाइन में रिसाव को ठीक करने में जल निगम के कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है।

पानी की पाइप पिछले तीन-चार महीने से टूटी हुई हैं। जब भी पानी की सप्लाई शुरू होती है, जमीन से पानी का फव्वारा फूट पड़ता है। अगल-बगल सड़क पर पानी लग जाता है। -राजन शर्मा, दुकानदार
विज्ञापन



रमन डोगरा स्थानीय दुकानदार ने कहा कि सुबह पानी की सप्लाई के दौरान कई घंटों तक पानी व्यर्थ बहता रहता है। जो कई बार दुकान के पास पहुंच जाता है। अगर ऐसे ही पानी व्यर्थ बहता रहा तो एक दिन पानी दुकान के अंदर आ जाएगा।

पानी से भरी सड़क पर जब गाड़िया गुजरती हैं तो पानी के छीटे दुकान के अंदर आ जाते हैं। सामान तो गीला होता ही है, ग्राहक भी भीग जाते हैं। बावजूद जलशक्ति विभाग इसे ठीक नहीं करवा रहा है। -राज कुमार, दुकानदार


पाइप लाइन में रिसाव से घरों के नलों में दूषित पानी आ रहा है। इसके अलावा पानी का बहाव भी कमजोर रहता है। गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में जल शक्ति विभाग को जल्द मामले का संज्ञान लेना चाहिए। - रजत कुमार, दुकानदार
पाइप काफी पुरानी हैं और जमीन में आठ फीट से अधिक गहरी बिछी हैं। इसलिए बार-बार पाइपों में लीकेज की समस्या आती है। नई पाइपों के लिए योजना बनाई गई है। जल्द इसे क्रियान्वित किया जाएगा। -आशीष शर्मा, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें