फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब नदी में सोना-चांदी ढूंढने पहुंचे लोग: भीड़ से बढ़ा खतरा, सुरक्षा भूल खोज रहे खजाना; पुलिस ने दी चेतावनी

Mon, 05 May 2025 06:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

बांधों के बंद होने से चिनाब नदी का जलस्तर घटा गया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण नदी में पैदल उतर आए और सोना-चांदी की तलाश करने लगे। और पुलिस ने सुरक्षा के चलते चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
चिनाब - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि जम्मू के अखनूर क्षेत्र में चिनाब नदी को पैदल न पार करें। नदी का जलस्तर अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे सैकड़ों ग्रामीण लोग नदी के किनारे जमा हो गए। कुछ लोगों को नदी के उथले पानी में सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खोजते भी देखा गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि बगलिहार और सलाल बांधों से पानी के प्रवाह को रोके जाने के कारण जल स्तर में गिरावट हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद, केंद्र सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 से जारी सिंधु जल संधि को समाप्त करने की घोषणा की।

यह खबर भी पढ़ें: अब नहीं मिलेगा एक बूंद भी: सलाल डैम के गेट बंद, चिनाब नदी का बहाव रोका; जनता बोली-पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

विज्ञापन

चिनाब - फोटो : PTI
चिनाब में सूखे तल पर सेल्फी का क्रेज, लोग बीच नदी में पहुंचे
पिछले सप्ताह की सिल्ट निकासी के बाद सोमवार को इन दोनों बांधों के गेट बंद कर दिए गए ताकि जलाशयों को फिर से भर दिया जा सके। इसके परिणामस्वरूप, चिनाब का जलस्तर, खासतौर पर अखनूर क्षेत्र में, बहुत कम हो गया। इस जलस्तर में गिरावट के कारण बहुत से लोग नदी के बीचोंबीच पैदल चलकर तस्वीर लेने आए।

कुछ स्थानीय जिज्ञासु लोग नदी की उथली धारा में पुराने सिक्के और आभूषण खोजने लगे। जैसे-जैसे दोपहर बाद पानी का स्तर अचानक फिर से बढ़ने लगा, पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में दलों ने लोगों को हटाना शुरू किया, क्योंकि स्थिति गंभीर हो गई थी।

यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान को प्यासा मारने की प्लानिंग: भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, किशनगंगा डैम से भी रोकने की है योजना
विज्ञापन

चिनाब - फोटो : PTI
इतिहास में पहली बार चिनाब का जलस्तर इतना नीचे
पुलिस ने लाउडस्पीकर लगाकर लोगों से कहा कि वे नदी पार करने की कोशिश नहीं करें। पुलिस अधिकारी ने कहा कैचमेंट एरिया में बारिश हुई है और पानी के स्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।कृपया जगह खाली करें। लोगों ने बताया कि चिनाब का जल स्तर पहले कभी इतना नीचे नहीं जाता था।

स्थानीय निवासी अंकुर शर्मा ने कहा संधि के निलंबन से सरकार को यह जल-प्रबंधन करने का अधिकार मिला है ताकि पाकिस्तान को सबक सिखाया जा सके। उन्हें यह समझना चाहिए कि हर बार निर्दोष लोगों को मार डालकर भाग नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें