श्रीनगर में प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियों के चलते पुलिस द्वारा शिया समुदाय के लोगों द्वारा 8वे मुहर्रम के जलूस निकालने की कोशिश की गई जिसे पुलिस द्वारा विफल बनाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शिया लोगों द्वारा करण नगर से डलगेट तक जलूस निकालने की कोशिश की गई जिसे पुलिस ने विफल बनाया। इसके इलावा श्रीनगर के शहीद गंज, करण नगर, चोटा बाज़ार, हब्बाकदल, आबी गुज़र और डलगेट में शिया लोगों को तितर बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया गया।
प्रशासन द्वारा हिंसा भड़कने की आशंका को ध्यान में रखते हुए पहले से ही शहीद गंज, करण नगर, माईसुमा, कोठीबाग, शेरगढ़ी, करालखुड, बटमालू और राममुंशी बाग थाना शेत्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पाबंदियां लागू की गई थी जिसके चलते इन इलाकों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के साथ साथ जगह जगह रस्ते सील किये गए थे। इस सबके चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
लेकिन इन सब पाबंदियों के बावजूद भी शिया समुदाय के लोगों ने कई जगहों पर जलूस निकालने की कोशिश की गई जिसे पुलिस द्वारा विफल बनाया गया। पुलिस द्वारा इनपर लाठीचार्ज के साथ साथ आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस बीच करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 90 के दशक से प्रशासन द्वारा मुहर्रम के जलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई ताकि शिया-सुन्नी समुदाय के बीच कोई तनावपूर्ण स्थिति न पैदा हो। श्रीनगर के इलावा घाटी के अन्य इलाकों में भी जलूस निकाले गए केवल श्रीनगर में ही पाबंदिया लागू की गई थी।