फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सीरिया के ग्रैंड मुफ्ती ने महबूबा मुफ्ती से की मुलाकात

Fri, 29 Sep 2017 10:39 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सीरिया के ग्रैंड मुफ्ती, उनके एमिनेंस डा. अहमद बादर एडिन मोहम्मद आदिब हसन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट की। दोनों नेताओं ने मुस्लिम उम्माह के विभिन्न मुद्दों तथा मुस्लिम समाज से हिंसा की बुराई को दूर करने की आवश्यकता पर चर्चा की।उन्होंने मुस्लिम उम्माह की शिक्षा, सामाजिक व्यवस्था, इतिहास तथा कल्याण पर विचारों का आदान प्रदान किया। इस्लाम के संदेश को फैलाने के लिए एक प्रभावी अंतर-विश्वास संचार की जरूरत पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


महबूबा ने डा. हसन को महिलाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण सहित राज्य में अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न सामाजिक विकास पहलों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रैंड मुफ्ती तथा उनके प्रतिनिधिमंडल को उलेमा, स्थानीय धार्मिक विद्वानों तथा शिक्षाविदों के साथ संपूर्ण सत्र के लिए दोबारा राज्य का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। ग्रैंड मुफ्ती ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह उनसे मिलकर और चर्चा किए गए विषयों पर उनके विचारों के बारे में जानकर खुश हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को सीरिया के दौरे के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आप मुस्लिम लोगों के लिए एक आदर्श हैं तथा सीरिया की महिलाएं आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगी। सीरियाई ग्रैंड मुफ्ती की यात्रा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, नई दिल्ली द्वारा समन्वयित की गई। इस दौरान सीरिया के राजदूत डॉ. रियाद अब्बास, सीरियाई दूतावास में सलाहकार नाजन नसरी तथा सीरियाई दूतावास के अन्य अधिकारियों के अतिरिक्त आईसीसीआर के क्षेत्रीय निदेशक बलवंत ठाकुर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें