पिछले रविवार को नदी में कूदे जेके पुलिस के कांस्टेबल की तलाश के लिए नौसेना के कमांडो की मदद ली जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल समीर कुमार श्रीनगर शहर में तैनात है, जो 14 मई से अपनी ड्यूटी से गायब है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन शेरगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांच में पाया गया कि कांस्टेबल एक सहयोगी और उसके चाचा हेड कांस्टेबल के साथ कुपवाड़ा गया था। कुपवाड़ा में जिला पुलिस लाइन पर अपने चाचा को छोड़ने के बाद वह हंडवाड़ा के चोगाल में यूनसु पुल पर पहुंचा और वहां से फुहरू नदी में छलांग लगा दी।
लापता कांस्टेबल की तलाश में नौसेना के कमांडो की मदद ली जा रही है। हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिली है।