कश्मीर घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हिंसा की आशंका के चलते श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं तो वहीं कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद भी किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मीरवाइज उमर फारूक ने रविवार को ईदगाह मार्च का आह्वान किया था। जिसके बाद प्रशासन ने मीरवाइज उमर फारुक, शब्बीर शाह समेत कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया।
प्रशासन ने रविवार को श्रीनगर के नौहट्टा, महाराजगंज, रैनावाड़ी, खानयार और सफाकदल थाना क्षेत्र में पाबंदियां लागू की हैं। इसके साथ सड़कों पर कंटीली तारें बिछाई गई हैं और अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की गई है।