हाईवे पर ट्रक को जलाने और दो लोगों की हत्या के प्रयास मामले में पूरी रात शिव नगर, संबल क्षेत्र में छापेमारी चलती रही। फरार पांच आरोपियों की तलाश जारी है।
इन आरोपियों में से एक युवक काफी शातिर बताया जा रहा। वह कई आपराधिक मामलों में शामिल भी रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपियों के परिवार से भी पूछताछ की है।
गौरतलब है कि मामले में कुल नौ आरोपी थे, जिनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी उधमपुर मोहन लाल कैंथ के अनुसार चार आरोपियों को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश जारी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है।