वाहरी राज्य के लोगो की सूचि वनाते पुलिस
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। कई दिनों से क्षेत्र में चोरियों की वारदातों में बढ़ोतरी होने के साथ दूसरे राज्य के लोगों से नशीले पदार्थों के साथ पकड़े जाने पर ऐसे किरायेदारों का रिकॉर्ड रखे जाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
मीरां साहिब थाने के अधीन इन दिनों कई गांव में पुलिस अधिकारी मकान मालिकों के साथ किरायेदारों के आधार कार्ड व फोटो प्राप्त कर सूचियां बनाए जाने की प्रक्रिया चला रही है। जेके पीपल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने दूसरे राज्य से आए लोगों को अपने मकान व दुकानें किराये पर दे रखी है, वह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इन दिनों चोरियाें में हो रही बढ़ोतरी सबके लिए चिंताजनक बनी हुई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खारिया पंचायत के सरपंच पंडित पवन रैना का कहना है कि दूसरे राज्य के आए लोगों को भी एक साजिश के तहत निशाना बना लूट की जा रही है।