फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Blast Case: प्रदेश में पहली बारी मिली रेडीमेड परफ्यूम IED, दबाने या खोलने भर से हो सकता है धमाका

Thu, 02 Feb 2023 07:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नरवाल में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से खास तरह की आईईडी बरामद हुई है। पुलिस ने पहली बार ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी के पास से परफ्यूम इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की है।
विज्ञापन
Perfume IED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस ने जम्मू शहर के नरवाल में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से खास तरह की आईईडी बरामद हुई है। पुलिस ने पहली बार ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी के पास से परफ्यूम इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की है।

विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब पुलिस ने परफ्यूम आईईडी बरामद की है। यह रेडीमेड आईईडी है, जिसे की परफ्यूम की बोतल में फिट किया गया है। इसे अगर दबाने या खोलने की कोशिश तो आईईडी फट जाएगा। पुलिस की विशेष टीम इस आईईडी को संभालेगी। और इसकी जांच करेगी।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू शहर के नरवाल मंडी में  20 जनवरी को दो बम रखे गए थे। 21 जनवरी को बीस मिनट के अंतराल पर इन पर विस्फोट किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ सकें। पहली आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हुए थे। पुलिस की विशेष टीम ने गहन जांच के बाद एक आतंकी आरिफ को गिरफ्तार किया है। वह तीन साल से पाकिस्तानी दहशतगर्दों के संपर्क में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें