फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे अपडेट: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, रामबन में भूस्खलन के बाद ठप हो गई थी आवाजाही

Thu, 02 Feb 2023 04:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए विभिन्न स्थानों पर सड़क से पत्थर हटाने का काम जारी है। बड़े वाहनों को सिर्फ वीरवार सुबह श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबन जिले में बारिश के कारण भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठप हुए यातायात को बहाल कर दिया गया है। तीन दिनों से लगातार प्रभावित हो रहे यातायात को दोनों तरफ से शरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शेरबीबी के पास भारी भूस्खलन के बाद 31 जनवरी की शाम 5 बजे राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया था।

विज्ञापन


हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी को यातायात बहाल करने पर 12 घंटे से अधिक का समय लगा। बुधवार रात विभिन्न जगहों पर फंसे सैकड़ों वाहनों को निकाला गया। इसके बाद जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ से छोटे वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी गई।

बड़े वाहनों को सिर्फ वीरवार सुबह श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति दी गई। यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि वाहनों की सुचारू आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सड़क से पत्थर हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन


इससे पहले, 30 जनवरी को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण पंथियाल और रामसू के बीच कई स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर लुढ़कने के कारण राजमार्ग पर यातायात लगातार बाधित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें