घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार शाम करीब पौने छः बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान की गोली मार कर हत्या कर दी है।
शहीद जवान पुलिस विभाग में एसपीओ पद पर था और वह त्राल के आरिपल इलाके में तैनात था। जानकारी के मुताबिक शाम को घर लौटते समय आतंकियों ने उसके निवास स्थल के निकट ही धावा बोल कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत नज़दीक के अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आसपास के इलाकों में आतंकियों को तलाश में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
J&K: Police Officer shot dead by terrorists at his residence in Pulwama district's Tral. pic.twitter.com/8n8UUaypKW
— ANI (@ANI) October 18, 2017