फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर हमला करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी की दरहाल तहसील के थन्नामंग क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा पर घर में घुस कर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने देर रात उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि काफी समय से छात्रा के साथ शादी रचाने की जिद को लेकर शनिवार को युवक ने उस समय छात्रा के घर जाकर उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था, जब घर में वह अकेली थी।
विज्ञापन


बचाव कर छात्रा ने अपनी जान तो बचा ली थी, लेकिन चाकू से उसकी एक बाजू पर गहरा घाव आ गया था। पीड़ित छात्रा और छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से उसे तंग करता आ रहा था। पहले भी कई बार स्कूल आते जाते समय वह उसका रास्ते रोक कर परेशान किया करता था। शनिवार की सुबह जब परिवार वाले कहीं गए तो मौका देख वह छात्रा के घर जा पहुंचा।

घर में पहले आरोपी युवक ने छात्रा के साथ विवाह करने की बात की, जब छात्रा ने उसे घर से निकल जाने के लिए कहा तो आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। इसी बीच आपा खो देने से युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एसएचओ दरहाल शरीफ अहमद के अनुसार आरोपी युवक के  खिलाफ आरपीसी की धारा 109, 147, 323 ,354 और 452 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया जाएगा। उधर दरहाल के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार हालत स्थिर है, लेकिन अभी उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें