रामबन में मीडया कर्मयों के साथ खड़े एसएसपी और अन्य।
- फोटो : UDHAMPUR
रामबन। एसएसपी हसीब उर रहमान ने पदभार संभालने के बाद शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए। पत्रकारों ने पुलिस के संबंधित मुद्दों को उनके समक्ष रखा, जिस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है ताकि अवाम को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पुलिस द्वारा समाज को नशामुक्त करने के उचित कार्रवाई करने के लिए पत्रकारों ने सराहना की। साथ में जिले में हुई आतंकी वारदातों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए भी बधाई दी। जिले में नशा पीड़ित लड़कों को नशीले पदार्थों से दूर करने के लिए डी-एडिक्शन केंद्र खोले जाने की मांग की गई।
एसएसपी ने कहा कि हमारी ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा और हम सब मिलकर जिले को नशामुक्त बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डी-एडिक्शन केंद्र खोलने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय परिहार, डीएसपी हेडक्वार्टर असगर अली मलिक, सूचना विभाग केंद्र विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।