फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू आश्रम के लिए गठित करें कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय हिंदू आश्रम के महासचिव देवेंदर कुुमार अबरोल ने आश्रम के लिए नई कमेटी बनाए जाने की मांग की है। देवेंदर अबरोल के अनुसार काफी समय पहले कमेटी का गठन कर इसे चलाने की जिम्मेदारी आनंद स्वरूप पंडोह को सौंपी गई। बाद में उनका निधन होने के बाद हिंदू आश्रम का प्रधान पद खाली हो गया। उसको चलाने की औपचारिक जिम्मेदारी सुभाष वैध को दी गई थी। इसके साथ ही नई कमेटी का गठन करने की बात भी की गई थी, लेकिन कई वर्ष से हिंदू आश्रम के प्रधान का पद खाली पड़ा है, वहीं कमेटी को भी बनाया जाना जरूरी है। देवेंदर अबरोल ने कहा कि मौजूदा समय के दौरान उनकी तबीयत भी ज्यादा ठीक नहीं रहने के कारण वह आश्रम में होने वाले कामकाज को पूरी तरह से संभालने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि श्री दुर्गा नाटक मंडली व अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर हिंदू आश्रम के लिए नई कमेटी का गठन कराया जाए। सर्वसहमति हो या फिर चुनाव सभी मापदंडों को देखते हुए कमेटी बनाई जाए। गौरतलब है कि पिछले दिनों सनातन धर्म सभा में हुई बैठक में हिंदू आश्रम के लिए चुनाव करा कर कमेटी बनाएं जाने का मामला उठाया गया था, जिसमें आए हुए नगर के गणमान्य लोगों ने भी सहमति जताई थी। आश्रम के लिए मेंबरशिप करने की भी मांग हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें