फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में जुटी पुलिस

Thu, 09 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में बढ़ते आतंकी हमलों से आगामी श्री अमरनाथ यात्रा पर भी खतरा है। हमलों ने यात्रा की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यही कारण है कि राज्य पुलिस अभी से यात्रा की सुरक्षा को पुख्ता करने की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मिलकर आतंकवाद से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को भी अधिक सतर्क रहकर खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है, ताकि यात्रा में किसी प्रकार का खलल न पड़ सके।
 
राज्य पुलिस के जवानों पर बढ़ते आतंकी हमलों पर भी पुलिस चिंतन कर रही है। दरअसल, कश्मीर में आए दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को आतंकी अपना निशाना बना रहे हैं। डीजीपी के राजिंद्रा ने अमरनाथ यात्रा पर अभी से ध्यान देने को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा में तैनात होने वाली सीआरपीएफ, पुलिस, आर्मी, एसएसबी सहित अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त रूप से ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग लेने वालों को लखनपुर से लेकर श्री अमरनाथ यात्रा के दोनों ट्रैक तक तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


इन रूट में जो जगह कमजोर हैं और जहां पर आतंकी आसानी से हमला कर रहे हैं, उन जगहों पर जवान तैनात रहेंगे, ताकि यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें