खराब मौसम के कारण एक माह में यात्री छह बार फंसने के लिए मजबूर हो चुके हैं। इन्हें तीन से चार-चार दिन तक रुकने के लिए इंतजार करना पड़ा है। अभी भी यात्रियों के बस स्टैंड में ठहरने का सिलसिला जारी है।
मौजूदा समय में डेढ़ हजार यात्री बस स्टैंड में फंसे हैं जोकि श्रीनगर जाने के लिए नेशनल हाइवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि मौसम साफ रहने पर और उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कुछ यात्रियों को वीरवार की सुबह रवाना किया जा सकता है।
गौरतलब है कि खराब मौसम के कारण पिछले एक माह से यात्री बस स्टैंड में रुकने को मजबूर है। बीच बीच में कुछ यात्रियों को रवाना भी किया जाता रहा है हालांकि उन्हें एक दिन ठहरने में भी परेशानियां उठानी पड़ती है, लेकिन श्रीनगर स्थित अपने घर लौटने का लिए इंतजार किए बिना दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है।
एक माह से खराब मौसम बना हुआ है, जिस कारण लोग खासे परेशान है। बुधवार को भी डेढ़ हजार यात्री बस स्टैंड में फंसे थे, जिन्हें खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ा है। लोग बस स्टैंड के प्लेटफार्म, शेड और छत पर रुके थे।
अधिकतर लोगों ने अपना सामान देर शाम तक बसों की छतों पर चढ़ा दिया है, लेकिन वीरवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण भी शायद उन्हें खासी परेशानियां उठानी पड़ सकती है।