फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंक के खात्मे में सुरक्षाबलों का मददगार बनेगा 'ब्लैक पैंथर', पुलिस के बेड़े में हुआ शामिल

Sun, 27 Jun 2021 04:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

यह वाहन बुलेट प्रूफ होने के अलावा, वाहन में उच्च रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी, पीटीजेड कैमरे हैं जो क्षेत्र का 360 डिग्री दृश्य प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन
ब्लैक पैंथर कमांड कंट्रोल व्हीकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर में ब्लैक पैंथर कमांड कंट्रोल व्हीकल को शामिल किया। पुलिस के अनुसार कमांड वाहन सभी आधुनिक उपकरणों से लैस है और कहा जाता है कि यह आतंकवाद से संबंधित विभिन्न अभियानों के दौरान उपयोगी होगा। डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज सुजीत कुमार ने  बताया कि पुलिस महानिदेशक और आईजीपी कश्मीर जोन के सहयोग से ब्लैक पैंथर कमांड वाहन को उत्तरी कश्मीर रेंज के ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाहन पुलिस के संचालन, कानून-व्यवस्था और बचाव कार्यों के लिए एक कमांड सेंटर के रूप में काम करेगा। यह पुलिस की परिचालन क्षमताओं के लिए एक बड़ी कामयाबी है। अब तक दो वाहनों को पुलिस में शामिल किया गया है। एक-एक वाहन जम्मू और कश्मीर घाटी में रखी गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हमारे अधिकारियों और कर्मियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन अटैक: हाई अलर्ट पर सभी एयरफोर्स स्टेशन, डीजीपी ने कही ये बात
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें