फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की सेवा से गैरहाजिर हुई जेएंडके पुलिस

Wed, 15 Apr 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हमेशा लोगों की सेवा में हाजिर रहने वाली जेएंडके पुलिस लोगों की सेवा से गैरहाजिर हो गई है। शहर के एक दर्जन पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में यदि लोग संपर्क करना चाहें तो नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


लैंडलाइन फोन सुविधा के बिल जमा न करवाने पर बीएसएनएल ने फोन सुविधा बंद कर दी है। पुलिस के पास बिल जमा कराने की ग्रांट नहीं है। इसकी वजह से बिल जमा नहीं हो सके। ऐसे में ये थाने और चौकियां लोगों की सेवा से दूर हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार बख्शी नगर, बस स्टैंड, छन्नी, गंग्याल, जानीपुर, नगरोटा पुलिस स्टेशन सहित सरवाल पुलिस चौकी और कुछ अन्य पुलिस चौकियों के लैंड लाइन नंबर पिछले पांच दिनों से बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


किसी नंबर पर कनेक्शन की सर्विस वापस लेने की बात कही जा रही है, तो कई के रूट व्यस्त हो गए हैं। नंबरों के बंद होने के बारे में डीआईजी जम्मू, शकील बेग ने बताया कि पुलिस के पास ग्रांट नहीं आई है।

ग्रांट जारी करने के लिए चिट्ठी लिखी गई है। जैसे ही पैसे जारी होते हैं, बिल जमा करा दिए जाएंगे। हालांकि यह ग्रांट कब आएगी, अभी कोई पता नहीं। एक अनुमान के मुताबिक बंद किए गए इन नंबरों पर हजारों रुपये का भुगतान है। पहले भी पुलिस के टेलीफोन नंबर बिल जमा न कराने को लेकर कई बार बंद किए जा चुके हैं।

घंटों देरी के बाद पहुंच रहीं सूचनाएं
इन नंबरों के बंद होने से संबंधित क्षेत्र में होने वाली घटना के बारे में संबंधित थाने को घंटों बाद जानकारी मिल रही है। हर एक पुलिस स्टेशन को हाल ही में नई सूमो दी गईं।

इनके बाहर बड़े-बड़े अक्षरों पर थानों के टेलीफोन का नंबर लिखा हुआ है। लोग नंबर डायल करते हैं और आगे से कोई रिस्पांस नहीं मिलता। ऐसे में लोग पहले पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर रहे हैं। यहां कंट्रोल रूम से हाटलाइन के जरिये संबंधित थाने को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें