फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में दर्दनाक हादसा: जेकेपी के हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, पत्नी ने भी तोड़ा दम, दो बच्चे घायल

Fri, 13 Mar 2026 11:12 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, भद्रवाह

सार

भद्रवाह के बस्ती गांव के पास एक आल्टो कार के नदी में गिरने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में उनके दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भद्रवाह सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के पास उस समय हुआ जब एक आल्टो कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी। हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। कार में उनके दोनों बच्चे भी मौजूद थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायल बच्चों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें